शांति समिति की बैठक में मऊगंज कलेक्टर की अपील:ईदुज्जुहा पर सौहार्द बनाए रखें; माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई




मऊगंज कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम ईदुज्जुहा पर्व की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नागरिकों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया। माहौल बिगाड़ने वालों को सख्त चेतावनी कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले की परंपरा हमेशा से सौहार्दपूर्ण रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। अधिकारियों को प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली, पानी और साफ-सफाई के निर्देश बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभागों को पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल और मस्जिदों के आसपास विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस को रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। समिति के सुझावों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा शांति समिति के सदस्यों ने स्थानीय स्तर पर बिजली और पानी से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का आदेश दिया। उन्होंने आमजन से अनुशासन बनाए रखने की अपील भी की। यह रहे उपस्थित बैठक में एसपी सुरेंद्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पी.के. पांडेय और संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि पर्व को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *