![]()
शाजापुर जिले की मो. बड़ोदिया तहसील के ग्राम निपानिया के किसान विनोद पाटीदार ने पारंपरिक खेती से अलग रास्ता चुनकर औषधीय फसलों में सफलता की नई मिसाल पेश की है। महज एक बीघा जमीन में ईरानी अकरकरा की खेती कर उन्होंने करीब 150 दिनों में 3 लाख रुपए से अधिक का शुद्ध मुनाफा कमाया है। उनकी यह सफलता अब आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। किसान विनोद पाटीदार ने बताया। व्यापारियों ने डेढ़ लाख रुपए प्रति क्विंटल खरीदा
किसान विनोद पाटीदार ने बताया कि मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम से सिंचाई कर मैंने कम पानी में फसल तैयार की। करीब पांच महीने बाद तैयार हुई फसल का उत्पादन 1 से 2 क्विंटल तक मिला, जिसे नीमच मंडी में व्यापारियों ने लगभग डेढ़ लाख रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा। बोरी में भरकर छांव में सुरक्षित रखा
खास बात यह रही कि विनोद ने फसल की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी ध्यान दिया। उन्होंने अकरकरा को बोरी में भरकर छांव में सुरक्षित रखा, जिससे उसकी चमक और औषधीय गुणवत्ता बनी रही। अभी भी फसल के फूलों की तुड़ाई जारी है, जिससे अतिरिक्त आय मिलने की संभावना बनी हुई है। बाजार की मांग समझना बहुत जरूरी
विनोद पाटीदार का कहना है कि खेती में प्रयोग और बाजार की मांग को समझना जरूरी है। वे पहले भी हरी मिर्च, टमाटर, कलौंजी, अजवाइन और सिया जैसी फसलों में अच्छा लाभ ले चुके हैं। वर्तमान में उनके खेत पर मक्का, धनिया और औषधीय फसलों के साथ अमरूद, जामुन, संतरा और आम के पौधे भी लगे हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय पिता बाबूलाल पाटीदार के मार्गदर्शन को देते हैं। उनका मानना है कि छोटे किसान यदि पारंपरिक फसलों के साथ औषधीय और नकदी फसलों की ओर बढ़ें तो कम जमीन और कम पानी में भी बेहतर आय हासिल कर सकते हैं।
Source link
शाजापुर के किसान ने यूट्यूब से सीखी औषधीय खेती:150 दिन में कमाया 3 लाख मुनाफा; ईरानी अकरकरा से कमाई का नया मॉडल बनाया














Leave a Reply