![]()
शाजापुर जिला अस्पताल परिसर में रविवार शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। शव अस्पताल की पुरानी और जर्जर बिल्डिंग के पास स्थित शौचालय क्षेत्र में पड़ा हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एसआई बाबूलाल डाबी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग लंबे समय से जिला अस्पताल परिसर में ही रह रहा था और उसे अक्सर अस्पताल के आसपास देखा जाता था। जिस स्थान पर शव मिला, वह एक पुराना शौचालय और टूटी-फूटी बिल्डिंग का क्षेत्र है। शव की स्थिति देखकर लग रहा था कि मौत कुछ समय पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, शव से दुर्गंध आ रही थी और चेहरे पर कीड़े पड़ चुके थे। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों और अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।
Source link
शाजापुर जिला अस्पताल में मिला बुजुर्ग का शव:पुरानी बिल्डिंग के पास शौचालय के पास पड़ा था, लाश पड़ गए थे कीड़े















Leave a Reply