शाजापुर में 6 दिन में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रॉली बरामद; पूछताछ कर भेजा जेल




शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में 11 मई की रात हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार शाम 4 बजे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद किया। बरामद सामान की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। बेरछा थाना प्रभारी भरतसिंह किरार ने बताया कि फरियादी जीवन प्रजापति का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर (क्रमांक MP 42 AC 1120) ट्रॉली सहित चोरी हो गया था। यह घटना ग्राम तिलावद गोविन्द में भेरू महाराज वाले खेत के पास स्थित ईंट भट्टे से हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने इसे चुराया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से खंगाला इस संबंध में 15 मई को थाना बेरछा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पुराने चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों से पूछताछ की। जांच के दौरान, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम तिलावद गोविन्द और सेतखेड़ी के बीच झाड़ियों में छिपाकर रखा गया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रामचरण पिता दयाराम गुर्जर (25) और राहुल पिता बालू गुर्जर (32) दोनों निवासी सेतखेड़ी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *