![]()
शाजापुर शहर के शहरी हाईवे पर मंगलवार शाम जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे ठेला संचालकों को हटाया और उन्हें निर्धारित स्थान पर ही व्यापार करने की समझाइश दी। अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान एसडीएम मनीषा वास्कले, नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित, तहसीलदार गौरव पोरवाल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने डिपो क्षेत्र सहित हाईवे के मुख्य हिस्सों का निरीक्षण किया, जहां अक्सर सब्जी और अन्य सामान के ठेले सड़क तक फैल जाते हैं। यातायात बाधित होने और हादसों का खतरा एसडीएम मनीषा वास्कले ने व्यापारियों को स्पष्ट किया कि सड़क किनारे ठेले और दुकानें लगाने से हाईवे पर जाम की स्थिति निर्मित होती है। खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपनी बाइक सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। लोग बोले- स्थायी समाधान हो स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि प्रशासन समय-समय पर ऐसी कार्रवाई करता है, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति फिर वैसी ही हो जाती है।
Source link
शाजापुर हाईवे से प्रशासन ने हटाए ठेले:सड़क पर आए दिन लग रहा था जाम; एसडीएम ने व्यापारियों को दी समझाइश














Leave a Reply