शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्तार:कोंडागांव पुलिस ने कुछ घंटों में पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा




कोंडागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का कथित तौर पर कई वर्षों तक यौन शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर पुलिस के सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोंडागांव क्षेत्र निवासी पीड़िता ने हाल ही में 11 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 से उसका ग्राम चिपावंड निवासी जयनाथ कोर्राम (23) से प्रेम संबंध था। आरोपी ने शादी का वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बनाए पीड़िता के आरोप के मुताबिक, आरोपी जयनाथ ने शादी का वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। उसने वर्ष 2025 तक शादी का भरोसा देकर पीड़िता का शोषण किया। जब पीड़िता ने विवाह की बात की, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः शादी से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने FIR दर्ज की रिपोर्ट दर्ज होते ही कोंडागांव पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रभारी उप निरीक्षक राजीव गोटा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश तेज की गई। कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी जयनाथ कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर सख्त कार्रवाई कोंडागांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अखिलेश धीवर, सहायक उपनिरीक्षक कांति यादव, महिला आरक्षक सोना मरकाम, श्यामा नाग तथा आरक्षक बुधराम कोर्राम, प्रभुराम नेताम और गौरव यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *