![]()
रायबरेली में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को सलोन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। यह पूरा मामला सलोन थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि रवि पटेल नामक युवक ने उससे शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता की शिकायत पर सलोन थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सलोन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रवि पटेल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
Source link
शादी का झांसा देकर रेप किया, फोटो वायरल की:रायबरेली में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
















Leave a Reply