शादी का झांसा देकर 3 साल कर यौन शोषण:हापुड़ पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, 10 लाख मांगने और धमकी देने का आरोप




हापुड़ में शादी का झांसा देकर एक युवती का तीन साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर युवती से 10 लाख रुपये मांगने और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि मोहल्ला गणेशपुरा निवासी जोगिंदर फास्ट फूड का ठेला लगाता था। ठेले से सामान लेने के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। जब युवती ने जोगिंदर से शादीशुदा होने के बारे में पूछा तो उसने इनकार कर दिया था। आरोपी पहले से शादीशुदा युवती के अनुसार, जोगिंदर ने तीन साल तक अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती को पता चला कि जोगिंदर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जब युवती ने इस बारे में शिकायत की, तो जोगिंदर ने अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करने का वादा किया, जिस पर युवती ने भरोसा कर लिया। जोगिंदर ने युवती को लगभग एक साल तक अपने घर पर भी रखा। जब युवती ने शादी करने की जिद की, तो 19 मार्च को आरोपी और उसके परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। युवती ने कार्रवाई की बात कही तो आरोपी ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। घर से निकाले जाने के बाद जोगिंदर ने युवती से 10 लाख रुपये की मांग की। जब युवती ने पैसे देने से इनकार किया, तो उसने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी जोगिंदर को मोदीनगर रोड फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *