शादी का वादा कर किशोरी से रेप,मुकदमा दर्ज:अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की घटना,मां की तहरीर पर हुई कार्रवाई




अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर 16 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर रेप का आरोप है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। बेटी को शादी का झांसा देकर फोन पर बातचीत करता था कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली एक महिला ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी 16 साल की बेटी है। इसी कोतवाली क्षेत्र के सरेठी मजरे गढ़ी का पुरवा निवासी शीतल उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर फोन पर बातचीत करता था और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। 15 मई की रात लगभग दो बजे वह किशोरी को फोन करके महोबरा चौराहे के पास की बाग में बुलाया। वहां पर वह उससे मिलने गई तो आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे महोबरा चौराहे के पास छोड़कर भाग गया। किसी प्रकार घर आकर किशोरी ने उनसे पूरी बात बताई। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *