![]()
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में शादी के महज तीन दिन बाद ही दुल्हन लापता हो गई। ग्राम डुंगरी के रहने वाले रामनिवास ने अपनी पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए धोखे की आशंका जताई है। रामनिवास के मुताबिक, वह 15 मई को अपनी पत्नी नंदनी और छोटे भाई जगदीश के साथ आगर के प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। मंदिर परिसर में नंदनी ने बाथरूम जाने की बात कही और वहां से चली गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई, तो दोनों भाइयों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शादी के लिए दिए थे 1 लाख 10 हजार रुपए मीडिया से बात करते हुए पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी महाराष्ट्र की रहने वाली 21 साल की नंदनी के साथ कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। रामनिवास ने खुलासा किया कि यह रिश्ता तय कराने के बदले उसने मोहना के रहने वाले भूरा भाई नाम के व्यक्ति को 1 लाख 10 हजार रुपए नकद दिए थे। लुटेरी दुल्हन का शक शादी के सिर्फ तीन दिन बाद पत्नी के इस तरह गायब होने से रामनिवास को शक है कि वह किसी बड़ी साजिश या ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का शिकार हुआ है। उसे डर है कि पैसे लेने के बाद एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत उसे धोखा दिया गया है। पुलिस कर रही मामले की जांच इस मामले को लेकर रामनिवास ने आगर पुलिस थाने और मोहन बड़ोदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मंदिर के सीसीटीवी फुटेज और बिचौलिए की जानकारी जुटाकर महिला की तलाश में लग गई है।
Source link
शादी के तीन दिन बाद दुल्हन लापता:शाजापुर में दूल्हे ने शादी के लिए दिए थे ₹1.10 लाख; थाने में की शिकायत















Leave a Reply