![]()
दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुजनीपुर गांव में रविवार सुबह एक अज्ञात शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान सागर जिले के बदरिया निवासी मूरत सिंह (59) आदिवासी के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। जो बाद में घटनास्थल पर पहुंचे। छोटे भाई की बेटी की शादी में आया थे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक मूरत सिंह तीन दिन पहले अपने छोटे भाई पर्वत आदिवासी की बेटी की शादी में सुजनीपुर गांव आए थे। शादी के बाद वह घर नहीं पहुंचे थे। मृतक के भाई पर्वत आदिवासी ने आशंका जताई है कि अधिक शराब के सेवन के चलते उनकी मौत हुई होगी। पर्वत आदिवासी के अनुसार, उनके बड़े भाई ने काफी शराब पी रखी थी, जिससे वह खेत की मेड़ पर गिर पड़े और दो दिन तक उठ नहीं सके। खाना-पानी न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। गांव वालों ने शव देखकर पुलिस को दी सूचना मृतक के पोते राजा बाबू आदिवासी ने बताया कि उनके नाना शादी समारोह में शामिल होने सुजनीपुर आए थे। परिवार के अन्य सदस्य घर लौट गए, लेकिन नाना नहीं पहुंचे। उन्होंने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव वालों ने अज्ञात शव देखा, जिसकी पहचान आधार कार्ड से नाना के रूप में हुई। उन्हें सूचना मिली तो वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पथरिया पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
शादी में आए वृद्ध का खेत में मिला शव:दमोह के सुजनीपुर में घटना, पुलिस जांच में जुटी















Leave a Reply