शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:रिक्त सीटों के लिए 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं विद्यार्थी, 60% अंक होना जरूरी




अनुसूचित जाति विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा संचालित सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय तिली सागर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अलग-अलग कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन से जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक विद्यार्थी 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 7वीं में 24, कक्षा 8वीं में 11, कक्षा 9वीं में 8 और कक्षा 11वीं में 87 सीटें खाली हैं। प्रवेश प्रक्रिया में अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं। विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही पूर्व कक्षा में न्यूनतम ‘बी’ ग्रेड या 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक रहेगा। आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय समय में निःशुल्क प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सीटों की संख्या आवश्यकतानुसार परिवर्तनीय रहेगी। अधिक आवेदन आने पर पूर्व कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 11वीं में गणित, जीवविज्ञान और वाणिज्य संकाय में रिक्त सीटों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *