![]()
शाहजहांपुर के भावलखेड़ा रोजा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलंदपुर में सोमवार देर रात आए आंधी-तूफान के कारण एक घर की दीवार गिर गई। तेज तूफान से घर का सारा सामान मलबे में दब गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। देखिए 2 तस्वीरें… हादसे में पत्नी और बच्चे घायल घटना के समय गांव निवासी शिव प्रसाद मौर्य अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तेज तूफान और बारिश के कारण अचानक घर की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से शिव प्रसाद मौर्य, उनकी पत्नी श्री देवी और उनके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंचे ग्रामीण हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शिव प्रसाद मौर्य को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी श्री देवी और बच्चे साक्षी (14 वर्ष) तथा सक्षम (11 वर्ष) का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
Source link
शाहजहांपुर में आंधी से ढही दीवार, पति की मौत:पत्नी और दो बच्चे गंभीर घायल, प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग
















Leave a Reply