![]()
शाहजहांपुर में गुरूवार को पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के स्कूल बस और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य और बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि विधायक सलोना कुशवाहा के इशारे पर उनके स्कूल से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि टक्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बस को मारी थी। वर्मा ने बताया कि उनका सुभद्रा देवी महेश चंद्र इंटर कॉलेज है। गुरुवार को स्कूल स्टाफ को बस से शहर लाया जा रहा था।विधायक सलोना कुशवाहा के आवास के पास एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूल बस को टक्कर मार दी,जिससे बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 16 लोग घायल हुए थे। बस चालक के खिलाफ FIR पूर्व विधायक के अनुसार,उनकी शिकायत पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके विपरीत,थाना प्रभारी ने उन्हें बताया कि स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य और बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वर्मा ने आरोप लगाया कि हादसा भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के आवास के पास हुआ, लेकिन वह मौके पर नहीं आईं और उनके स्कूल के खिलाफ FIR दर्ज करा दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बस चालक को पुलिस ने थाने में बंद कर दिया और उसे हिरासत में लेने की धाराएं भी नहीं बताईं। वर्मा ने दावा किया कि पुलिस पर भारी दबाव है और यह लोकतंत्र की हत्या है। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने एक मंत्री के करीबी नामित सभासद पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सभासद ने निगोही नगर पंचायत में बाबू को गोली मारने की धमकी दी थी। वर्मा के अनुसार,यह धमकी नगर पंचायत भवन के अंदर दी गई थी। वर्मा ने कहा कि उन्हें इस तरह बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी संपत्ति सहित किसी भी तरह की जांच कराई जा सकती है और उनका सब कुछ जब्त किया जा सकता है। पंचायत कार्यालय के अंदर धमकी लेकिन उनसे जुड़े लोगो को प्रताड़ित न किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारी व्हाट्सएप पर बात करते हैं, जिससे बातचीत रिकॉर्ड नहीं हो पाती। उन्होंने आरोप लगाया कि,एक मंत्री के बेहद खास को नामिब सभासद चुना गया। अब वही पंचायत कार्यालय के अंदर धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ये भूल गई हैं समय भी बदलता है। हम खामोश बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यहां का प्रशासन किसी नियम कानून के तहत काम नही कर रहा है। वहीं तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा से आरोपों के बारे में उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया लेकिन उन्होंने फोन काट दिया।
Source link
शाहजहांपुर में पूर्व विधायक के स्कूल बस हादसे पर कार्रवाई:भाजपा विधायक और मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप














Leave a Reply