![]()
शाहजहांपुर में एक मां-बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने उन्हें डंडों से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए घायल मां-बेटी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद मकान को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था, जो आपस में करीबी रिश्तेदार हैं। सोमवार सुबह दोनों पक्षों में फिर से बहस हुई, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की युवती पर हमला कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि युवती को जमीन पर गिराकर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए गए। उसे बचाने आई उसकी मां को भी पीटा गया। वायरल वीडियो में एक आरोपी युवती के निजी अंग पर डंडे से दो बार वार करता भी दिख रहा है। मारपीट के दौरान युवती बेसुध होकर सड़क पर गिर गई और हिल भी नहीं पा रही थी, लेकिन उसे लगातार पीटा जा रहा था। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित परिवार युवती को लेकर थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष पारिवारिक हैं और मकान को लेकर उनका विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें मारपीट करने वालों में महिलाएं भी शामिल दिख रही हैं। एक वीडियो 2 मिनट 19 सेकंड का है और दूसरा 46 सेकंड का। मारपीट के बाद आरोपी भाग गए, जिसके बाद एक महिला (जो युवती की मां बताई जा रही है) उसे खींचकर एक तरफ ले गई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि युवती के साथ मारपीट की गई है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही साफ होगा कि चोट कहां कहां पर आई है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
शाहजहांपुर में मां-बेटी को डंडों से पीटा; VIDEO:युवती को गिराकर लाठियां मारी, दोनों गुटों में चल रहा मकान का विवाद















Leave a Reply