शाहपुर नवीन मंडी में लगी आग:सात दुकानें जलकर राख, लाखों का सामान खाक




सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र स्थित शाहपुर नवीन मंडी में शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकानों में रखे फल, नगदी और अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे। सातों दुकानें पूरी तरह तबाह हो गईं। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि वे रात में खाना खाने के लिए घर गए थे। इसी दौरान उन्हें मंडी से दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकानों में रखा फल, नगदी और लाखों रुपये का सामान जल चुका था। व्यापारियों के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
आग से प्रभावित दुकानदारों में वहाब और मोहम्मद उसमान सहित कई अन्य शामिल हैं। दुकानदारों ने बताया कि उनकी पूरी पूंजी इसी कारोबार में लगी हुई थी, जो आग में नष्ट हो गई। शाहपुर नवीन मंडी के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचे। सात दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। उन्होंने लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *