![]()
वाड्रफनगर में एक शिक्षक का व्हाट्सएप स्टेटस इन दिनों चर्चा में है। बसंतपुर हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता राजेंद्र देवांगन के व्हाट्सएप स्टेटस पर एक महिला का आपत्तिजनक इशारों वाला वीडियो दिखाई दिया। कुछ लोगों ने इसका स्क्रीन रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह घटना सामने आने के बाद छात्रों के अभिभावकों और गांव के लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शिक्षक बच्चों और समाज के लिए आदर्श होते हैं, इसलिए इस तरह की सामग्री सार्वजनिक करना ठीक नहीं है। लोगों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि ऐसी चीजों का बच्चों पर गलत असर पड़ता है। शिक्षक ने पेश की सफाई विवाद बढ़ने पर शिक्षक राजेंद्र देवांगन ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा कोई वीडियो स्टेटस पर नहीं लगाया था। उनके अनुसार, उनका मोबाइल उनके 9 वर्षीय बेटे के पास था और उसी दौरान बच्चे ने अनजाने में यह वीडियो अपलोड कर दिया। शिक्षक ने दावा किया कि जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत स्टेटस हटा दिया था और उनका अश्लील सामग्री वायरल करने का कोई उद्देश्य नहीं था। फिलहाल इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Source link
शिक्षक के व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो:विवाद बढ़ने पर टीचर ने दी सफाई, कहा- बेटे ने अनजाने में किया अपलोड, अभिभावकों ने जताई नाराजगी















Leave a Reply