शिवपुरी में कार-ट्रक की टक्कर, सभी सुरक्षित:गुना बायपास चौराहे पर हादसा, कार क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला




शिवपुरी शहर के गुना बायपास चौराहे पर शनिवार को कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए। दोनों वाहनों की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा टल गया। ट्रक चालक साकू लाल यादव ने बताया कि वह चौराहे से ट्रक मोड़ रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक टैक्सी खड़ी थी और सामने से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। चालक के अनुसार, टक्कर होते ही उन्होंने तुरंत ट्रक रोक दिया था। बेटे को परीक्षा दिलाने भोपाल जा रहे थे कार सवार शिवपुरी निवासी राजेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि वह अपने परिचित के साथ बेटे को एडवांस परीक्षा दिलाने भोपाल जा रहे थे। उन्होंने कहा कि गुना बायपास पर उनकी कार खड़ी थी, तभी ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्ष देहात थाना पहुंचे। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *