![]()
शिवपुरी में युवती और उसकी तीन माह की बच्ची के अपहरण मामले में कोतवाली पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों को 10-10 हजार रुपए दिए गए थे। पुलिस ने 5-5 हजार रुपए के इनामी कृष्णपाल उर्फ कृष्णा ठाकुर और शिवम बैस को झांसी-कोटा मार्ग से गिरफ्तार किया है। मामला 8 मई का है। फरियादिया की बेटी पिछले तीन साल से पुष्पेंद्र चौहान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों की एक तीन माह की बच्ची भी है। कुछ समय पहले युवती शिवपुरी लौट आई थी। आरोप है कि 8 मई की रात पुष्पेंद्र चौहान अपने साथियों के साथ युवती के घर पहुंचा और युवती व बच्ची का जबरन अपहरण कर लिया। विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट भी की गई थी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इससे पहले मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं फरार चल रहे कृष्णपाल उर्फ कृष्णा ठाकुर और शिवम बैस पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। दोनों को अब झांसी-कोटा मार्ग से पकड़ लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें पुष्पेंद्र चौहान और नमन तिवारी ने अपहरण की वारदात में शामिल होने के एवज में 10-10 हजार रुपए दिए थे। पुलिस ने कृष्णपाल के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की पल्सर बाइक और एक डंडा भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। कृष्णपाल पर आर्म्स एक्ट और लूट के कई मामले दर्ज हैं, जबकि शिवम बैस के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
Source link
शिवपुरी में युवती-बच्ची अपहरण केस में 2 इनामी गिरफ्तार:10-10 हजार में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, झांसी-कोटा मार्ग से पकड़े गए















Leave a Reply