![]()
शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को ग्वालियर ले गया था, जहां दोनों किराए के कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने महिला को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि 26 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 16 मई को महिला को ग्वालियर से बरामद किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि पोहरी थाना क्षेत्र के बीलवारा निवासी मनोज भट्ट ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा-69 के तहत मामला दर्ज किया गया। शादी से पहले से थी पहचान पुलिस जांच में सामने आया कि 23 वर्षीय पीड़िता की शादी कुछ साल पहले हुई थी। आरोपी मनोज उसे शादी से पहले से जानता था। आरोप है कि शादी के बाद भी आरोपी लगातार महिला को उसके पति से तलाक लेने के लिए उकसाता रहा। बाद में शादी का वादा कर उसे अपने साथ भगा ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए पोहरी थाना क्षेत्र के बीलवारा निवासी 27 वर्षीय मनोज पुत्र रमेश राव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Source link
शिवपुरी में विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:ग्वालियर से पकड़ाया आरोपी; शादी का झांसा देकर साथ ले गया था















Leave a Reply