![]()
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सिंध जलावर्धन योजना के पुराने पाइपों में आग लग गई। बर्फ फैक्ट्री के पास नाले किनारे पड़े इन पाइपों में आग लगने से आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यह बताया गया है कि सिंध जलावर्धन योजना के तहत कुछ समय पहले शहर में पुरानी पाइपलाइन हटाकर नई डाली गई थी। पुरानी पाइपों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुले में ही छोड़ दिया गया है। इन्हें हटाने या व्यवस्थित तरीके से निस्तारित करने की कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पुराने पाइपों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर के कई इलाकों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे भविष्य में बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है।
Source link
शिवपुरी में सिंध योजना के पुराने पाइपों में आग लगी:काले धुएं से घिरा इलाका; पहले भी हो चुकी घटनाएं














Leave a Reply