![]()
शिवपुरी शहर के फतेहपुर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक 60 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब शाम करीब 6 बजे उनका बेटा घर पहुंचा और मां का शव फंदे पर लटका देखा। घटना देखकर बेटे ने तत्काल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 60 वर्षीय कांता राठौर के रूप में हुई है। बताया गया है कि उनके पति का पहले ही निधन हो चुका था। कांता राठौर के दो बेटे हैं, जो अलग-अलग रहते हैं, जबकि वह घर में अकेली रहती थीं। लंबे समय से थीं बीमार परिजनों के अनुसार, कांता राठौर लंबे समय से बीमार चल रही थीं। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी और वह घर लौटी थीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बीमारी और अकेलेपन को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
शिवपुरी में 60 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान:घर में अकेली रहती थी, बीमारी से थी परेशान; बेटा पहुंचा तो फंदे पर लटका मिला शव















Leave a Reply