शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दंपती गंभीर झुलसे:धार में कुछ मिनटों में मकान, नकदी और जेवर समेत पूरी गृहस्थी राख




धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम खिड़कियां खुर्द में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा घर जलकर खाक हो गया। इस दौरान घर में मौजूद दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। चपेट में आए दंपती, हालत गंभीर
आग की चपेट में आने से मयाराम और भागवंती गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दमकल कर्मियों और एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पूरा मकान जलकर खाक हो चुका था। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर बाज बहादुर सिंह ने बताया कि आग में झुलसने से दोनों करीब 60 से 70 प्रतिशत तक घायल हुए हैं। डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। हादसे में परिवार की वर्षों की जमा पूंजी कुछ ही पलों में राख में बदल गई। घर में रखा जरूरी सामान, कपड़े, नकदी और कीमती जेवर पूरी तरह नष्ट हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *