श्योपुर में खेत पर जुताई के दौरान अंधाधुंध फायरिंग:एक युवक को पेट में लगी गोली; सरपंच समेत कई लोगाें को लाठी-डंडों से पीटा




श्योपुर के पनवाड़ा गांव में शनिवार शाम खेत पर काम कर रहे लोगों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट कर दी। इस वारदात में एक युवक गोली लगने से गंभीर घायल हो गया, जबकि ग्राम सरपंच सहित अन्य लोगों को लाठी-डंडों से पीटा गया। हमलावर स्कॉर्पियो वाहन से आए थे और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। सात राउंड फायरिंग, पेट में लगी गोली जानकारी के अनुसार, जिस समय खेत पर ट्रैक्टर से जुताई का कार्य चल रहा था, तभी एक स्कॉर्पियो वाहन वहां पहुंचा। वाहन में सवार आरोपियों ने उतरते ही करीब सात राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली गंगाराम आदिवासी के पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस मामले में हमलावरों की शिनाख्त और उनकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है। सरपंच और भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट फायरिंग के बाद आरोपियों ने खेत पर मौजूद अन्य लोगों को भी निशाना बनाया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर पनवाड़ा सरपंच रामावतार आदिवासी और उनके भाई बाबूलाल आदिवासी को घायल कर दिया। इस हमले में कुछ अन्य ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने किसी तरह भागकर कराहल थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल गंगाराम को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक तौर पर मामला पुरानी रंजिश या भूमि विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। कराहल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *