श्रम विभाग की महिला अधिकारी को किया ब्लैकमेल:इंदौर में 5 हजार देकर बनाया वीडियो, फिर मांगे 2 लाख रुपए; एक आरोपी गिरफ्तार




इंदौर के श्रम विभाग में पदस्थ एक महिला अधिकारी को पहले 5 हजार रुपए देकर जाल में फंसाया गया, फिर उसी आधार पर 2 लाख रुपए की मांग कर ब्लैकमेल किया जाने लगा। रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। पीड़िता की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अब भी फरार है। आरोपी खुद को सिक्योरिटी गार्ड बताता था। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, महिला अधिकारी ने शिकायत में बताया कि आरोपी से ऑफिस आने-जाने के दौरान सामान्य पहचान हुई थी। इसी दौरान एक दिन वह अचानक उनके ऑफिस पहुंचा और 5 हजार रुपए यह कहते हुए दे दिए कि मजदूरों को बोनस के रूप में बांट देना। इसी दौरान आरोपी ने स्पाई कैमरे से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। आरोपी ने पहले 2 लाख रुपए की मांग की। जब महिला अधिकारी ने रकम देने से इनकार किया, तो उसने मांग घटाकर 1 लाख रुपए कर दी और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। मानसिक तनाव से परेशान महिला अधिकारी ने क्राइम ब्रांच से संपर्क किया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अजीत चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *