![]()
श्रावस्ती में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन हुआ। भाजपा नेता ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में बदला चौराहे पर उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि सनातन धर्म अधर्म के नाश, धर्म की विजय, प्राणियों में सद्भावना और विश्व कल्याण की बात करता है। उन्होंने उदयनिधि स्टालिन के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि देश का बहुसंख्यक समाज इसका विरोध करता है। वर्मा ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में मौजूद अन्य भाजपा नेताओं ने भी बयान की निंदा की। भाजपा नेता सर्वेश मिश्रा ने संवैधानिक कार्रवाई की मांग की, जबकि विपिन वर्मा ने देशभर के सनातनियों से इस बयान के विरोध में एकजुट होने का आह्वान किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। रामू यादव, शुभम वर्मा, राजेश यादव, मुकेश तिवारी, पेशकार आर्य, हीरालाल कश्यप, सुनील वर्मा, कुलदीप कुमार वर्मा, मनीराम वर्मा, अंश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पुत्र और पूर्व मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि ‘सनातन को मिटाने’ जैसी टिप्पणी समाज को आहत करती है और देश की सांस्कृतिक एकता पर भी प्रहार है। वर्मा ने सरकार से सनातन का विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाकर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
Source link
श्रावस्ती में उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंका गया:भाजपा नेताओं ने सनातन धर्म पर टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई मांगी















Leave a Reply