संत प्रेमानंद महाराज का शिष्यों को भावुक संदेश:कहा हम मिलें न मिले,बोलें न बोलें – आप सबको बहुत प्यार करते हैं




आध्यात्मिक धर्म गुरु संत प्रेमानंद महाराज का एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर चल रहे इस संदेश के सामने आने के बाद उनके शिष्य चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनका शिष्य,भक्त या फिर आश्रम से जुड़ा कोई भी व्यक्ति इसके मायने बताने के लिए तैयार नहीं है। क्या कहा पहले ये जानिए वायरल हो रहे संदेश में संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं बिल्कुल चिंता मत करो,हम मिलें न मिले,बोलें न बोलें हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। यदि प्यार पर तुम्हें विश्वास है तो और सबको चाहते हैं कि श्री जी की कृपा प्राप्त हो और सब श्री जी के चरणों तक पहुंचे। अंतिम बात यह है कि बिल्कुल चिंता नहीं करनी है में मिलूं न मिलूं,बोलूं न बोलूं, आऊं न आऊं। न यह चिंता करनी है कि कैसे कैसे हमारा उत्थान होगा। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे देख लेना। तुम वहीं करोगे जो गुरुदेव कहेंगे। सभी बिल्कुल निश्चिंत रहें संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं आप सभी निश्चिंत रहिएगा,जो जिस सेवा में है उस सेवा में रहिएगा। खूब नाम जप करो हम रहें न रहें,आएं न आएं,मिलें न मिले तुम्हारा मंगल होगा। तुम्हारे गुरुदेव तुम्हारे दिमाग में बैठे रहेंगे। तुम्हारा भरण पोषण इष्ट के द्वारा होगा किसी व्यक्ति के द्वारा नहीं। जब लगे कि इस व्यक्ति के द्वारा हो रहा है तो छोड़ देना। इसके बाद संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं आप निर्भय,निश्चिंत,निशोक भजन परायण हो। हमारा जब मन होगा तब बोल देंगे,नहीं हम मौन,चुपचाप,शांत एकांतवास कर रहे हैं। वह एकांत आपके लिए ही है हमारे लिए एकांत नहीं है। हमारे लिए भजन नहीं कर रहे हैं,हमारे लिए हमारा मौन नहीं है। हम आपको सही बताएं हमारा जो कुछ होना था वह हो गया है,जो कुछ हो रहा है वह आप सबके लिए हो रहा है। वीडियो के अंत में वह कहते हैं खूब भजन करो,नाम जप करो और सुखी रहो,प्रसन्न रहो। भक्तों को सताई चिंता संत प्रेमानंद महाराज के भावुक संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके भक्तों में चिंता है। कमेंट में एक यूजर लिखते हैं गुरुदेव महाराज का यह संदेश सुनकर चिंता हो रही है,लाडली जू कृपा करें। एक अन्य यूजर लिखते हैं आपके इन शब्दों से मन विचलित हो रहा है प्रभु। एक अन्य यूजर ने लिखा है मन विचलित हो रहा है प्रभु,हम आपके बिना नहीं रह सकते,मन बहुत घबरा रहा है। एक और यूजर लिखते हैं आज पहली बार मन घबरा रहा है प्रभु,हे लाडली जू गुरुदेव को स्वस्थ रखना। 17 मई से नहीं कर रहे पदयात्रा संत प्रेमानंद महाराज की रात में होने वाली पदयात्रा इन दिनों स्थगित चल रही है। 17 मई से संत प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा,एकांतिक दर्शन और वार्तालाप स्थगित किया हुआ है। दो दिन पहले संत प्रेमानंद महाराज अपने केली कुंज आश्रम से निकलकर वराह घाट स्थित गुरु संत गोविंद शरण महाराज के दर्शन करने उनके आश्रम गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *