![]()
रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्वस्ति मेंथॉल फैक्ट्री के पीछे एक रेलवे गैंगमैन ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान इटावा निवासी सुशील के रूप में हुई है, जो संपत्ति विवाद के चलते मानसिक तनाव में थे। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सुशील वर्ष 2015 से रेलवे विभाग में गैंगमैन के पद पर कार्यरत थे। बीते अगस्त 2025 में उनकी तैनाती रामपुर में हुई थी। उनकी पत्नी आरती ने बताया कि उनका जल्द ही इटावा वापस तबादला होने वाला था।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने अभी सुसाइड नोट में लिखी बातों का खुलासा नहीं किया है और घटना से जुड़े वीडियो तथा अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। मृतक सुशील अपने पीछे पत्नी आरती और दो बेटों को छोड़ गए हैं। आरती ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी और उनके बेटे पांचवीं तथा आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। पत्नी के अनुसार, सुशील लंबे समय से घर की संपत्ति के बंटवारे को लेकर मानसिक तनाव में थे। उन्होंने बताया कि काफी समझाने के बावजूद सुशील इस चिंता में डूबे रहे और अंततः फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल, मृतक के तीनों भाइयों और पिता ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस परिवार के सदस्यों, मृतक की पत्नी और करीबियों से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एडिशनल एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
Source link
संपत्ति विवाद से परेशान रेलवे गैंगमैन ने फांसी लगाई:रामपुर में आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद; पुलिस जांच में जुटी















Leave a Reply