![]()
संभल में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 15 दिनों तक मौसम सुहावना रहने के बाद अब गर्मी ने अप्रैल जैसा असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 154 दर्ज किया गया। रविवार सुबह 10 बजे संभल का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह शनिवार के मुकाबले 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मई माह के शुरुआती 15 दिन मौसम सुहावना रहा था, लेकिन अब तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 10 दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की संभावना है। बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में पेट दर्द, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। डॉ. नीरज शर्मा ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सूती कपड़े पहनने, अधिक से अधिक पानी पीने और काफी देर तक रखा हुआ खाना न खाने की सलाह दी है। पिछले दो दिनों में हुई आंधी और बारिश से मक्का तथा बाजरा की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, मैंथा की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हुई है। इससे पहले मार्च में हुई बारिश से गेहूं, मक्का और सरसों की फसलें प्रभावित हुई थीं, जबकि जनवरी में आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचा था। स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 4 दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। दोपहर को तेज धूप की वजह से सिर तपने लगता है, जिसकी वजह से घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
Source link
संभल में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा:AQI 154, अगले 10 दिन में बढ़ेगी गर्मी, मैंथा को फायदा















Leave a Reply