![]()
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चार बच्चों को रस्सी से बांधकर उनके आगे तरबूज रखे गए। इस घटना का वीडियो बनाकर बच्चों के माता-पिता से रंगदारी मांगी गई और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। एक बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर धतरा गांव की है। सरायतरीन के नवाबखेल निवासी खलील मलिक ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आसान मलिक तीन दिन पहले अपनी नानी के घर रसूलपुर धतरा गया था। साइकिल चलाते समय गांव के असीम कुरैशी पुत्र शफीक कुरैशी ने उसे और उसके साथ मौजूद अन्य बच्चों को रोका। असीम ने बच्चों के हाथ रस्सी से बांध दिए और उनके साथ मारपीट भी की। आरोप है कि बच्चों को तालिबानी ढंग से बंधक बनाकर वीडियो बनाया गया और अब रुपयों की मांग की जा रही है। घटना से संबंधित जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुल सात बच्चे दिखाई दे रहे हैं। इनमें से चार बच्चों के हाथ रस्सी से बंधे हुए हैं और उनके आगे तरबूज रखे हैं। वीडियो में दो बच्चे साइकिल पर बैठे हैं, जबकि एक बच्चा खड़ा हुआ दिख रहा है। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बच्चों के साथ इस तरह की घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
संभल में बच्चों को रस्सी से बांधा, रंगदारी मांगी:तरबूज रखकर VIDEO बनाकर परिजनों से पैसों की मांग, पुलिस में शिकायत















Leave a Reply