![]()
संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि सगे चाचाओं और अन्य परिजनों ने मिलकर दो भतीजियों और एक भतीजे के साथ मारपीट की, जिसमें तीनों घायल हो गए। यह घटना मोहल्ला भालेभाज खां सराय में हुई। घायलों में मुस्कान, शिवानी (भतीजियां) और अंकुर पुत्र सुरेंद्र (भतीजा) शामिल हैं। पीड़ित पक्ष ने हयातनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार के सदस्य सचिन ने बताया कि घटना के समय वह अपनी ड्यूटी पर थे, जबकि उनके पिता, बहन और भाई घर पर मौजूद थे। इसी दौरान, चाचा अनिल पुत्र महेश, रामवतार पुत्र महेश, अंश पुत्र रामावतार, रंजीत उर्फ टीटू पुत्र महेश चंद्र सहित अन्य परिजनों ने कथित तौर पर घर पर हमला कर दिया। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा आरोप है कि मारपीट के दौरान ईंट-पत्थरों और अन्य हथियारनुमा वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया। पीड़ितों के अनुसार, महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया, जिससे उन्हें सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। सचिन ने बताया कि परिवार में लंबे समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि चाचा पक्ष हिस्सा देने से इनकार कर रहा है, जिसके कारण अक्सर विवाद और मारपीट की स्थिति उत्पन्न होती है। घायल शिवानी ने भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और उन्हें व अन्य परिजनों को ईंटों से चोट पहुंचाई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें घर से निकालने की धमकी भी दी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
Source link
संभल में संपत्ति विवाद: चाचाओं ने भतीजे-भतीजियों को पीटा:हिस्सा देने से किया मना, संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद















Leave a Reply