![]()
संभल में सास द्वारा कथित पिटाई से क्षुब्ध होकर एक दामाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बहजोई थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से संभल के खानुपुरा गांव का निवासी था, लेकिन पिछले 10 साल से पाठकपुर में मकान बनाकर रह रहा था। उसकी शादी 6 साल पहले गुन्नौर के कुबेरी गांव की एक लड़की से हुई थी। पति-पत्नी के बीच सुबह करीब 9 बजे झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी के मायके वाले पाठकपुर पहुंचे। आरोप है कि सास ने विपिन की पिटाई की, जिसके बाद उसने कमरे में फांसी लगा ली। परिवार को घटना की जानकारी लगभग एक घंटे बाद हुई। मृतक के पिता नेत्रपाल ने बताया कि उन्हें रात 8 बजे बेटे द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू पहले भी घर छोड़कर जा चुकी थी और उन्होंने तीन साल तक कोर्ट में केस लड़ा था। नेत्रपाल के अनुसार, आज भी झगड़े के बाद ससुराल वाले आए, मारपीट की और बहू को सामान सहित अपने साथ ले गए। उन्होंने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिवार द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है।
Source link
संभल में सास की पिटाई से क्षुब्ध दामाद का सुसाइड:पत्नी से झगड़े के बाद ससुरालवाले पहुंचे, कमरे में फंदे से लटका मिला















Leave a Reply