![]()
मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने आज सीएमओ कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मचारी पिछले दो महीने से वेतन न मिलने के कारण नाराज हैं। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि दो महीने से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनके घरों का खर्च चलाने और बच्चों की पढ़ाई में दिक्कतें आ रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को कई बार अधिकारियों के संज्ञान में लाया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी शामिल रहे। उन्होंने हाथों में “नो पे, नो वर्क” की तख्तियां लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने दो दिन के कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी करने की मांग की।
Source link
संविदा स्वास्थ्य कर्मी बोले "नो पे, नो वर्क":दो महीने से वेतन न मिलने पर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन















Leave a Reply