सकरी पुलिस ने गांजा बेचती महिला को पकड़ा:9 हजार का माल बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल




बिलासपुर में सकरी थाना पुलिस ने गांजा बेच रही महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को बजरंगपारा सकरी में आरोपी करुणा वर्मा (22), निवासी शांति नगर सकरी को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके कब्जे से 1.200 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 9000 रुपए है। साथ ही बिक्री के 300 रुपए नकद भी बरामद किए गए। एसएसपी रजनेश सिंह ने शहर सहित जिले भर में अपराधियों की निगरानी और धरपकड़ के लिए बीट सिस्टम लागू किया है। पुलिस का दावा है कि इस सिस्टम के लागू होने के बाद से सकरी पुलिस को नशे और अवैध शराब के कारोबारियों के बारे में लगातार सूचनाएं मिल रही हैं, जिससे ऐसी कार्रवाइयां संभव हो पा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *