सक्ती में घर के कोठा में निकला जहरीला नाग:सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, फिर सांप को जंगल में छोड़ा




सक्ती जिले के ग्राम हरदा में शुक्रवार को एक जहरीला भारतीय नाग सांप घर के कोठा में घुस गया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सक्ती के सर्प मित्र मयंक ठाकुर ने वन विभाग को सूचित किया और मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में नाग सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम हरदा निवासी तरुण दास महंत के घर में हुई। उनके कोठा घर में एक बड़ा नाग सांप बिल में छिपा हुआ था। परिवार के सदस्यों की नजर पड़ते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए परिजनों ने तत्काल सर्प मित्र मयंक ठाकुर से संपर्क किया। मयंक ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। उन्होंने सांप को पकड़ा और सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद सांप को वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। सर्प मित्र मयंक ठाकुर ने बताया कि यह भारतीय नाग सांप (इंडियन कोबरा या स्पेक्टेकल कोबरा) था। यह भारत के अधिकांश क्षेत्रों में पाया जाने वाला अत्यंत विषैला सांप है। मयंक ठाकुर ने जानकारी दी कि भारतीय नाग के विष में मुख्य रूप से न्यूरोटॉक्सिन जहर होता है। यह मानव शरीर के तंत्रिका तंत्र पर सीधा प्रभाव डालता है। इसके काटने पर सांस लेने में कठिनाई, शरीर में कमजोरी और लकवा जैसी गंभीर स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे मामलों में तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार लेना अत्यंत आवश्यक है। सर्प मित्र मयंक ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी सांप दिखाई दे तो उसे मारने या चोट पहुँचाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या किसी प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना दें, ताकि सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *