![]()
अशोकनगर में 17 वर्षीय आदिवासी नाबालिग बालिका को उसी की सगी बुआ ने 1 बेच दिया। मामला जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को बालिका के गुम होने की शिकायत की गई थी। सोमवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए सगी बुआ समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुआ ने एक लाख रुपए में उसका सौदा किया था। वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया गया है। शौच के लिए निकली थी बालिका पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे नाबालिग बालिका घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे जबरन वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया। परिजनों ने बालिका के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ईसागढ़ थाना पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और बच्ची की तलाश शुरू की। राजगढ़ की ओर भाग रहे थे आरोपी जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के राजगढ़ जिले की ओर भागने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने ब्यावरा के पास घेराबंदी कर महिला आरोपी गुड्डी बाई गुर्जर, नीरज जोगी और प्रेम गुर्जर को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बालिका को नजीराबाद क्षेत्र में छोड़ने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। सगी बुआ ने किया था सौदा पीड़िता के बयान में सामने आया कि उसकी सगी बुआ ने ही आरोपी गुड्डी बाई गुर्जर से एक लाख रुपए में उसका सौदा किया था। इसके बाद गुड्डी बाई ने अपने भाई लखन गुर्जर, प्रेम सिंह गुर्जर और नीरज जोगी के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची। पुलिस ने पीड़िता की बुआ को भी आरोपी बनाया है। पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं, एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल बालिका को सुरक्षित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।
Source link
सगी बुआ ने 1 लाख में नाबालिग भतीजी को बेचा:अशोकनगर में महिला समेत 4 गिरफ्तार, राजगढ़ की ओर भाग रहे थे आरोपी















Leave a Reply