सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकराई बाइक, बुजुर्ग की मौत:भूसा खरीदकर जबलपुर से लौटते समय हादसा; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम




दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े एक हाईवा डंपर से टकरा गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतक की पहचान धनगौर निवासी कोमल पाल (66) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कोमल पाल शनिवार शाम जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र में भूसा खरीदने गए थे और वहां से घर लौटते समय यह हादसा हुआ। हाईवा से टकराने से सड़क पर गिरे हादसा पाटन-तेंदूखेड़ा मार्ग पर स्थित चौधरी वेयर हाउस के सामने हुआ। बुजुर्ग सड़क किनारे बंद हालत में खड़े एक हाईवा डंपर से टकराकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल डायल 112 और 108 वाहन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 वाहन से पायलट शंकर यादव व डॉ. भगवानदास यादव मौके पर पहुंचे। घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *