नरियरा | नगर पंचायत में विकास कार्यों के दावों और जमीनी स्थिति के बीच अंतर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नगर पालिका को 1 करोड़ 42 लाख रुपए का स्वीकृत विकास फंड मिलने के बावजूद वार्ड नंबर 05 सहित कई इलाकों में सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं कमजोर बताई जा रही हैं। पंचायत के दस्तावेजों में वार्ड नंबर 05 के लिए सड़क, जलापूर्ति और नाली निर्माण के लिए राशि आवंटन दर्ज है। इसके बावजूद सदर बाजार और आसपास के आवासीय क्षेत्रों में सड़कें टूटी हुई हैं। कई जगह नालियां खुली या जाम हैं। गंदगी के ढेर लगे हैं। कुछ निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। बारिश के दौरान स्थिति और बिगड़ने की बात कही जा रही है। सड़कों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित होता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया चालकों को परेशानी होती है। कई मोहल्लों में जल निकासी नहीं होने से पानी कई दिनों तक जमा रहता है।
Source link
सड़क-नाली और पानी की व्यवस्था ठीक नहीं













Leave a Reply