सड़क पर भटकता दिखा हिरण…राहगीरों ने बनाया VIDEO:बालोद में भीषण गर्मी में पानी की तलाश में जंगल से बाहर आ रहे वन्य प्राणी




बालोद में भीषण गर्मी और जंगलों में लगातार घटते जलस्रोतों का असर अब वन्य प्राणियों पर भी दिखाई देने लगा है। बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के ग्राम आमाडुला के पास बालोद-चारामा मुख्य मार्ग पर देर रात एक हिरण पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकलकर सड़क किनारे विचरण करते नजर आया। राहगीरों ने हिरण का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। झलमला निवासी रवि बहादुर ने बताया कि वे कांकेर जिले से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आमाडुला के पास मुख्य मार्ग किनारे एक हिरण अकेले घूमता दिखाई दिया। कुछ देर तक हिरण सड़क के आसपास इधर-उधर भटकता रहा। इसके बाद वह जंगल के अंदर चला गया। अपने झुंड से बिछड़ा हिरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिरण संभवतः अपने झुंड से बिछड़ गया था और पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकल आया था। काफी देर तक सड़क किनारे घूमने के बाद वह वापस जंगल की ओर चला गया। पानी-भोजन की तलाश में पहुंच रहे जानवर वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भीषण गर्मी के चलते जंगलों के कई छोटे जलस्रोत सूखने लगे हैं। यही वजह है कि भालू, हिरण, नीलगाय, तेंदुआ समेत अन्य वन्य प्राणी पानी और भोजन की तलाश में जंगल से लगे इलाकों, तालाब, नदी-नालों और सड़क किनारे तक पहुंच रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *