![]()
सतना जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद मौसम विभाग ने 24 और 25 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिन भर रुक-रुककर चली तेज और मध्यम गति की हवाओं के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की नमी 19 प्रतिशत और शाम की नमी 13 प्रतिशत रही। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण बढ़ी गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण जिले में गंभीर हीटवेव की स्थिति बन रही है। इसी के मद्देनजर 24 और 25 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
Source link
सतना में पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस:मौसम विभाग ने दो दिन लू का रेड अलर्ट जारी किया















Leave a Reply