![]()
सरकार के ढाई साल पूरे होने से पहले भाजपा संगठन और सरकार ने मंत्रियों का अब तक का सबसे बड़ा परफॉर्मेंस टेस्ट लिया। रविवार को शासकीय अवकाश के दिन सीएम आवास में 8 घंटे तक हुई मैराथन बैठकों में मंत्रियों से राजनीतिक सक्रियता, संगठन से तालमेल और मैदानी मौजूदगी तक का हिसाब मांगा गया। सीएम डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सामने मंत्रियों से अलग-अलग बंद कमरे में सवाल किए गए। सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों से पहले ही एक प्रश्नावली भरवाकर मंगाई गई थी। सीएम सचिवालय ने भी विभागवार गोपनीय रिपोर्ट तैयार कराई थी।
Source link
सत्ता-संगठन ने मांगा ढाई साल का हिसाब:सीएम हाउस में मंत्रियों का सबसे बड़ा परफॉर्मेंस टेस्ट












Leave a Reply