सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन में नवोदय यात्रा पर चर्चा



भास्कर न्यूज | हतबंध कबीरपंथ के 16वे वंश आचार्य उदित मुनि नाम साहब द्वारा स्थापित सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन तहसील सिमगा के तत्वधान में तहसील स्तरीय बैठक साहू भवन उड़ेला हथबंध में रखी गई। जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रतिनिधि कुशल साहू, जिला सलाहकार महंत मोहितदास साहब , जिला सह प्रतिनिधि अनिल कुमार साहू , जिला युवा प्रतिनिधि कैलाश वर्मा, जिला परोपकारी प्रतिनिधि जितेंद्र साहू, जिला महिला प्रतिनिधि पुनेश्वरी साहू ,जिला महिला सह प्रतिनिधि कीर्ति साहू , तहसील प्रतिनिधि भाटापारा श्री संतोष साहू , तहसील महिला प्रतिनिधि आरती साहू , तहसील महिला सह प्रतिनिधि हीरामणि साहू ,तहसील सिमगा प्रतिनिधि यशवंत पटेल, तहसील सलाहकार महंत तारेश्वर साहेब, तहसील युवा प्रतिनिधि रिझन सिंह वर्मा एवं गुलशन साहू, तहसील महिला सह प्रतिनिधि मालती साहू सहित समस्त तहसील सिमगा के प्रतिनिधि एवं अनेक गांवों से ग्रामीण प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से 9 जून को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में होने वाले वर्कशॉप में सभी प्रतिनिधियों की उपस्थिति,आईडी कार्ड वितरण , आगामी नवोदय यात्रा की तैयारी के लिए निर्देश दिए गए । समस्त कबीर पंथियों की सर्वे की समीक्षा एवं प्रत्येक गांव में सदगुरु कबीर प्रकट उत्सव मनाने हेतु प्रेरित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *