![]()
मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी घमासान तेज हो गया है। सांसद के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से की गई इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री और महिला सम्मान का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। सांसद राजीव राय ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को लेकर एक विवादित टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, “अब यह सवाल तो बनता है कि मोदी जी ट्रॉफी चूस कर खाते हैं कि काटकर?” यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं और भाजपा नेताओं ने इसे अमर्यादित एवं अशोभनीय करार दिया। तस्वीरें देखिए… मामले ने तब और तूल पकड़ा जब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ए.के. शर्मा ने सांसद पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब घोसी से सपा सांसद भी देश के प्रधानमंत्री और इटली की प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। मंत्री शर्मा ने इसे नारी समाज और देश के प्रधानमंत्री का अपमान बताते हुए निंदनीय करार दिया। मंत्री ए.के. शर्मा ने सवाल उठाया कि क्या ऐसे नेताओं के घरों में बहन-बेटियां नहीं हैं और क्या उपहार देने-लेने की परंपरा को भी इसी नजरिए से देखा जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि “यह बयान नहीं बल्कि बदज़बानी है और जनता इसका जवाब देगी।” इस घटना के बाद मऊ जिले की राजनीति गरमा गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है, हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Source link
सपा सांसद बोले-मोदी टॉफी चूस कर खाते हैं या काटकर?:मेलोनी को मेलोड़ी खिलाने पर एक्स पोस्ट किया पोस्ट, मंत्री एके शर्मा ने कहा- बदजबानी















Leave a Reply