![]()
बालाघाट के कोतवाली पुलिस ने गर्रा निवासी शुभम ठाकरे की ओर से दर्ज कराई गई पांच लाख रुपए मांगने की शिकायत को पंवार समाज के गर्रा अध्यक्ष गणेश चौहान ने झूठा बताया है। उन्होंने ग्राम के सामाजिक लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शुभम ठाकरे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनसे पांच लाख रुपये मांगे गए थे। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि, पंवार समाज अध्यक्ष ने शुभम ठाकुर द्वारा पुलिस को बताई गई आपसी रंजिश की बात को भी नकारा है। गणेश चौहान गुरुवार को ग्रामवासियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर बिना जांच किए अपराध दर्ज करने का आरोप लगाया। चौहान ने बताया कि शुभम ठाकुर ने दिलीप भैरम द्वारा पांच लाख रुपए मांगने और उसे गणेश ठाकुर को देने की बात पुलिस को बताई है, जो पूरी तरह गलत है। मौके पर नहीं थे मौजूद चौहान के अनुसार, जिस दिन और स्थान पर पांच लाख रुपए लेने की बात कही जा रही है, उस दिन न तो दिलीप भैरम वहां मौजूद थे और न ही वे स्वयं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने झूठे तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की है, जिससे गांव में सामाजिक असंतोष फैल रहा है और बेवजह बैर पैदा होकर सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है। पंवार समाज अध्यक्ष गणेश चौहान ने पुलिस से मामले की विधिवत और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने दर्ज एफआईआर को समाप्त करने और झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी अपील की। चौहान ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो गांव में शांति भंग होने की आशंका है।
Source link
समाज अध्यक्ष ने 5 लाख की शिकायत को बताया झूठा:एसपी कार्यालय पहुंचकर की निष्पक्ष जांच की मांग















Leave a Reply