![]()
राजगढ़ में सरकारी बंगलों से चंदन के पेड़ चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया चंदन, पेड़ काटने के औजार और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.15 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरोह रात के अंधेरे में सरकारी परिसरों में घुसकर चंदन के पेड़ काटता था। सबसे पहले 5-6 मई की रात वन मंडलाधिकारी (DFO) के बंगले से चंदन का पेड़ चोरी हुआ था। इसके बाद 14-15 मई की रात रामलीला कॉलोनी स्थित जिला न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी शैलेंद्र जोशी के शासकीय आवास से भी चंदन का पेड़ काट लिया गया। वहीं 17 मई को एसडीएम बंगले से भी चंदन चोरी की वारदात सामने आई। लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसपी के निर्देश पर बनाई गई विशेष टीम लगातार हो रही चोरियों के बाद एसपी अमित कुमार तोलानी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। एएसपी के.एल. बंजारे और एसडीओपी अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मंजू मखेनिया के नेतृत्व में पुलिस ने रात में निगरानी बढ़ाई। निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तीन गिरफ्तार, दो आरोपी फरार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सरकारी परिसरों से चंदन के पेड़ काटकर सारंगपुर क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर रामलीला कॉलोनी के पीछे एक नाले और ग्राम चतरूखेड़ी में पुलिया के नीचे छिपाकर रखा गया चंदन बरामद किया। घटना में इस्तेमाल की गई हीरो HF डीलक्स बाइक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने मामले में शाकिर अली, मुबारिक खां और अयान शेख को गिरफ्तार किया है। वहीं आजाद खां और बाबू खां अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Source link
सरकारी बंगलों से चंदन चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा:राजगढ़ में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; चोरी का चंदन, औजार और बाइक जब्त















Leave a Reply