![]()
अयोध्या शुक्रवार को को सुबह थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय जल आयोग केंद्र के सामने सरयू नदी में स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बच्ची को बचाने के लिए मां भी कूदी और डूबने लगी पुलिस के अनुसार ईश्वरी पुत्री गजानंद धनुष्कार उम्र लगभग 6 वर्ष निवासी प्लॉट नंबर 317, मानेवाड़ा बेसा रोड, श्रीकृष्णा नगर, नागपुर, महाराष्ट्र स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बच्ची को बचाने के प्रयास में उसकी मां सरोज पत्नी गजानंद धनुष्कार उम्र 38 वर्ष भी तेज धारा में फंसकर डूबने लगीं। घटना स्थल पर ड्यूटी में तैनात जल पुलिस टीम ने तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। जल पुलिस प्रभारी हेड कांस्टेबल रूबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव तथा नाविक बुद्धू माझी व गणेश माझी ने बिना समय गंवाए सरयू नदी में उतरकर मां-बेटी दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जल पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षित बाहर निकलने के बाद परिजनों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने जल पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। जल पुलिस अयोध्या ने जनहित में अपील
सरयू नदी में स्नान करते समय सावधानी अत्यंत आवश्यक है। आये दिन लोग गहरे पानी, तेज धारा एवं लापरवाही के कारण हादसों का शिकार हो जाते हैं। विशेषकर छोटे बच्चों को कभी भी अकेला न छोड़ें तथा नदी के बीच धारा की ओर जाने से बचें। निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें, चेतावनी संकेतों का पालन करें एवं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जल पुलिस को सूचना दें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
Source link
सरयू में बड़ा हादसा टला, मां-बेटी को डूबने से बचाया:महाराष्ट्र से परिवार अयोध्या दर्शन करने आया हुआ था
















Leave a Reply