ससुराल से लौटे युवक ने किया सुसाइड:पांच महीने पहले हुई थी शादी, घरवाले बोले- ससुराल में झगड़ा हुआ था




शाहजहांपुर में ससुराल से लौटे एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। वह पुवायां थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के अवनीश कुमार (35) के रूप में हुई है। अवनीश की शादी मऊ जिले की रहने वाली आंचल से हुई थी। 25 अप्रैल को उसने अपनी पत्नी को उसके मायके भेज दिया था। 26 अप्रैल को वह खुद भी ससुराल चला गया था। वह तब रविवार रात ही वह वापस लौटा था। परिजनों के अनुसार, अवनीश रविवार रात अपने घर लौटे थे और कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों ने खिड़की तोड़कर देखा। अंदर अवनीश का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। ससुराल में हुआ था विवाद
परिजनों ने बताया कि अवनीश का ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि विवाद का सटीक कारण उन्हें ज्ञात नहीं है। अवनीश अपने परिवार का पालन-पोषण मजदूरी करके करते थे। वह छह भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और उनकी दो विवाहित बहनें भी हैं। थाना प्रभारी आर.के. रावत ने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *