सहसपुर लोहारा नपं अध्यक्ष : भूखन ने नाम वापस लिया अब एक भाजपा, एक कांग्रेस व चार निर्दलीय मैदान में



कबीरधाम जिले में इस बार त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव लोकतंत्र का एक अलग ही चेहरा दिखा रहा है। यहां 27 पंच पदों में से 25 पदों पर बिना मतदान के ही प्रत्याशी चुन लिए गए हैं। यानी मतदाताओं को वोट डालने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। अब जिले में केवल दो गांवों पोलमी और उड़िया खुर्द में ही मतपेटी खुलेगी, जहां पंच पद के लिए सीधा मुकाबला होगा। दोनों जगह दो- दो प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। गुरुवार 21 मई को नाम वापसी की अंतिम तारीख के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई। रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के अनुसार, अधिकांश वार्डों में केवल 1-1 नामांकन दाखिल होने के कारण उम्मीदवार निर्विरोध घोषित हो गए। जिले के चारों जनपद में पंच पदों के लिए कुल 27 रिक्तियों पर उप-चुनाव होना था। लेकिन 25 वार्डों में एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। यहां निर्विरोध चुने गए पंच: इन निर्विरोध चुने गए पंचों में बोड़ला ब्लॉक के अंधरीकछार, मुड़वाही, दरिया, बैजलपुर, तितरी, मुडघुसरी मैदान, कामाडबरी, छांटा और ढोलबज्जा, कवर्धा ब्लॉक के बानो, मथानीकला, कृतबांधा, बिरनपुर, सोनबरसा, भागूटोला और कान्हाभैरा, पंडरिया के सोमनापुर नया, भरेवापूरन, सेन्हाभांठा, खाम्ही और सहसपुर लोहारा के मोहगांव, रणवीरपुर, विचारपुर और नवागांव (गुलालपुर) शामिल हैं। सरपंच चुनाव में यह तस्वीर पंच चुनाव के साथ-साथ सरपंच पदों की तस्वीर भी कम चौंकाने वाली नहीं है। जिले में 7 सरपंच पदों पर उप-चुनाव होना था, लेकिन 6 जगहों पर चुनाव ही नहीं हो पाए। सहसपुर लोहारा के दानीघटोली में एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण सरपंच निर्विरोध चुन लिया गया। वहीं बोड़ला के बोक्करखार, लाटा और समनापुर और पंडरिया के नेउर और डोंगरिया खुर्द में आरक्षित वर्ग के लिए सरपंच पद तय था। लेकिन आरक्षित वर्ग से उम्मीदवारी नहीं मिलने के कारण एक भी दाखिल नहीं हो पाया। इसके अलावा चारभाठा खुर्द में दो आवेदन आए थे, लेकिन जांच में दोनों खारिज हो गए। निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून को होगी वोटिंग सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव दिलचस्प रहेगा । यहां कुल 15 वार्ड हैं, जहां 5142 वोटर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। उपचुनाव में ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) से मतदान होगा। सभी 15 वार्डों में 1- 1 यानी कुल 15 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ में 1- 1 ईवीएम मशीन लगेगी। वहीं दो स्थानों पर पंच पद के लिए मत पत्रों से वोटिंग होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *