सहायक सचिवों के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर:देवास के पास हादसा, दो की मौत, 9 घायल; भोपाल सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे




रतलाम से भोपाल जा रहे ग्राम पंचायत सहायक सचिवों के वाहन को मंगलवार रात करीब 2 बजे देवास के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो सहायक सचिवों की जान चली गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत देवास के अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना में रतलाम जिले की सैलाना जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत करिया के सहायक सचिव लखन और ग्राम पंचायत कांगसी के सहायक सचिव हुर्जी मईड़ा का निधन हुआ है। हादसे के वक्त गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल 12 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रतलाम से जनपद पंचायत के सीईओ देवास के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था दल
हादसे का शिकार हुए सभी सहायक सचिव बुधवार को भोपाल में आयोजित ग्राम पंचायत सहायक सचिवों के महासम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस राज्य स्तरीय महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी शामिल होने का कार्यक्रम तय है। इसी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए यह दल मंगलवार रात को रतलाम से भोपाल के लिए निकला था।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *