![]()
गोरखपुर में सांड को बचाने के चक्कर में एक अर्टिगा कार डिवाडर से टकरा गई। टकराव इतनी तेज थी कि गाड़ी करीब 5 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर पलट गई। हादसे में आजमगढ़ के पांच युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। गाड़ी में बैठे सभी लोग महराजगंज से शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना असुरन चौक के पास हुई। राहत की बात यह थी कि सभी घायलों को हल्की चोट आई। प्राथमिक इलाज के बाद वे घर चले गए। जानिए पूरा मामला…
जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज निवासी दिव्यांश राय अपने दोस्तों के साथ महराजगंज जिले में एक दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। बारात कौड़ीराम क्षेत्र से गई थी। रविवार को दिव्यांश, अमित राय सहित पांच युवक अर्टिगा कार से वापस लौट रहे थे। तभी असुरन चौक स्थित राप्ती काम्पलेक्स के पास कार के सामने अचानक सांड आ गया। चालक ने बचने के लिए कार को दाएं तरफ मोड़ा तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। राहगीरों की मदद से कार सवार बाहर निकले। बाद में युवकों ने खुद ही कार को सीधा कराया और क्रेन बुलाकर सड़क से हटवाया। उसे रिपेयर करवा कर वापस घर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान कार के चारों पहिए ऊपर उठ गए थे।
Source link
सांड को बचाने के चक्कर में पलटी अर्टिगा:5 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरी, गोरखपुर में 5 युवक हादसे के शिकार हुए















Leave a Reply